कांग्रेस के जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम से आम जनता को मिल रहा है फायदा: नवीन जोशी

काग्रेस नेता नवीन जोशी के पहुंचने पर हुई वार्ड नं0 78 की सफाई व्यवस्था

देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) प्रदेश काग्रेस के महामन्त्री व पूर्व राज्यमन्त्री नवीन जोशी द्वारा चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज वार्ड नं0 78 आजाद नगर के क्षेत्रवासियो ने आज आजाद नगर के भ्रमण पर पहुँचे नवीन जोशी को अपनी वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि यहाँ पर सफाई व्यवस्था व कुडा उठान की व्यवस्था काफी खराब है। नालिया चौक है कर्मचारी कार्य नहीं करते और समस्त क्षेत्र का बुरा हाल है। यह सुनकर जोशी ने नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत फोन लगाया और क्षेत्र की स्तिथि से अवगत कराते हुए। उसे अविलम्ब दुरस्त करने की माँग करते हुए चेतावनी दी जोशी के फोन का असर तुरंत देखने को मिला नगर निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे व सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने में जुट गए। जोशी ने चेतावनी देते हुए कहाँ कि अगर किसी भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में कोताही बरती गयी। तो इसके गम्भीर परिणाम होगे आज नगर निगम बोर्ड भंग होने के कारण आमजन को समस्याओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहाँ कि कॉंग्रेस का देहरादून में मेयर बनने पर समस्याओं को अविलंब दूर किया जायेगा समस्त क्षेत्रवासीओ ने जोशी का आभार प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *