देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 31 कौलागढ़ के दीन दयाल नगर एवम वार्ड 34 के टीचर्स कॉलोनी में गतिमान ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने बताया कि पिछले वर्ष कौलागढ़ एवम टीचर्स कॉलोनी में पेयजल संकट बहुत बढ़ गया था माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर दोनों ट्यूबवेल की स्वीकृति हेतु निवेदन किया गया । दोनों स्थानों पर कार्य बहुत तेज़ी से गतिमान जल्द ही क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिलेगा और पूरे क्षेत्र में पेयजल की समस्या से समाधान ।
श्रीमति कपूर ने बताया कि इंदिरा नगर में भी माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ट्यूबवेल का कार्य गतिमान है ।
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता श्री उदय सिंह पुंडीर, श्री विजय गुप्ता, जल संस्थान अधिशासी अभियंता श्रीमति मोनिका वर्मा, सहायक अभियंता मोनिक बिष्ट, प्रीतम रमोला, आदि लोग मौजूद रहे ।



