कैम्प 108 होली पर अलर्ट मोड़ पर

देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कैम्प 108 सेवा भी अर्लट मोड़ पर है। वहीं सेन्ट्रल काल सेन्टर मे अधिक काल आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी लगायी गयी है ताकि इमरजेन्सी के दौरान तत्काल एम्बुलेंस को रवाना किया जा सके। प्रदेश के सभी जिलो ंमें कैम्प 108 आपातकालीन सेवा द्वारा मोबाईल टीमों का भी गठन किया गया है। यह मोबाईल टीमें सम्बन्धित जिलों मे ंहोली के दौरान सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक मुख्य रूप से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के साथ-साथ अन्य जिलों में तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का भी आंकलन करेगी। प्रदेशभर में अतरिक्त 18 बैकअप एम्बुलेंस भी तैनाती की गयी है ताकि किसी एम्बुलेंस आदि के खराब होने के स्थिति मे ंतत्काल बैकअप एम्बुलेंस को वहां तैनात किया जा सके । इसके साथ ही किसी भी जिले में फ्यूल आदि की समस्या न हो इसको देखते हुए पहले से ही इसके पर्याप्त इन्तजाम किए गये है। बैठक के दौरान अनिल शर्मा ने प्रदेशवासियो ंको सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली की शुभकामनाएं देते हुए इस दौरान सर्दी, जुखाम से बचने हेतु सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *