क्लेमेनटाउन पुलिस ने हॉस्टल/पेइंग गेस्ट हाउस संचालको के साथ किया गोष्ठी का आयोजन।


सभी हॉस्टल/पेइंग गेस्ट संचालकों से विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर दिये आवश्यक निर्देश।

 देहरादून,(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) थाना क्लेमेंटाउन, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर क्लेमनटाउन थाना अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के समस्त हॉस्टल/ पेइंग गेस्ट हाउस संचालकों के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।  जिसमें सभी पेइंग गेस्ट/ हॉस्टल संचालकों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और दिशा निर्देश भी दिए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दुवारा दिए निर्देश

1- सभी हॉस्टल/पेइंग गेस्ट संचालक सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने पीजी/हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें।

2- सभी हॉस्टल/पेइंग गेस्ट संचालक अपने यहां निवास करने वाले समस्त छात्र/छात्राओं का शत प्रतिशत पुलिस सत्यापन करायें।

3- सभी हॉस्टल/पेइंग गेस्ट संचालक छात्र-छात्राओं को रात्रि 10ः00 बजे के उपरांत बाहर ना घूमने दें तथा इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कर सम्पूर्ण डाटा अपने पास सुरक्षित रखें।

4- सभी हॉस्टल/पेइंग गेस्ट संचालक अपने संस्थानों में एक आवागमन रजिस्टर बनाएं, जिसमें हॉस्टल में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं छात्र-छात्राओं के आने-जाने का समय अंकित किया जाये।

5- सभी हॉस्टल/पेइंग गेस्ट संचालक अपने संस्थान में छात्र-छात्राओं को रात्रि के समय तेज आवाज में म्यूजिक न बजाने तथा किसी प्रकार के अनैतिक क्रिया कलाप में लिप्त न रहने के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश देना सुनिश्चित करें। गोष्ठी में आमंत्रित सभी हॉस्टल पीजी संचालको द्वारा पुलिस का पूर्ण सहयोग किए जाने का विश्वास दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *