देहरादून,(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) खादी और ग्रामोद्योग आयोग आयोग (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा ग्राम-चौसला, फोरेस्ट रेंज फतेहपुर, हल्द्वानी, जिला-नैनीताल में रि-हैब (Reducing Human Attacks using Honey Bees) का शुभारम्भ श्री मनोज कुमार, माननीय अध्यक्ष, खादी और ग्रामोद्योग आयोग आयोग द्वारा ग्राम -चौसला में ग्रामीण लाभार्थियों को 330 बी-बॉक्स, मौनवंश एवं टूल किट तथा हनी निष्कासन यंत्र का नि:शुल्क वितरण किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य सहित देश के 07 राज्यों कनार्टक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आसाम एवं उडीसा में रि-हैब प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है, जिसमें ऐसे क्षेत्रों में मधुमक्ख्यिों के बॉक्सों की बाढ़ (Fancing) लगाई जाती है, जहां से हाथियों का आवागमन मानव बस्तियों एवं किसानों की खेती की ओर होता है। हाथियों के आवागमन के रास्तों पर बी-बॉक्सों की बाढ़ (Fancing) से हाथियों का मार्ग अवरूद्व होता है। इस प्रकार मधुमक्खियों के जरिये हाथियों द्वारा मानव पर हमला एवं किसानों की खेती को नष्ट करने से रोका जा सकता है।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग आयोग द्वारा रि-हैब प्रोजेक्ट एक नई पहल के रूप में एक वर्ष की अवधि तक उक्त स्थान पर संचालित किया जाएगा।
माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा स्वीट क्रांति के आह्वान को साकार करने एवं देश के बेरोजगार युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों की आमदनी बढाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग विकास योजना के अन्तर्गत हनी मिशन कार्यक्रम का संचालन वर्ष 2018-19 से पूरे देश में किया जा रहा है। इस योजना के लाभार्थियों को खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरान्त 10 बी-बॉक्स, बी-कालोनी सहित एवं टूलकिट प्रदान किये जाते हैं।
उत्तराखण्ड राज्य में हनी मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक कुल 712 बेरोजगार एवं किसान लाभार्थियों को 7120 बी-बॉक्स, बी-कालोनी एवं टूलकिट एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया गया है, जिनमे अनुसूचित जाति के 391 लाभार्थियों को 3910 बी-बॉक्स, अनुसूचित जनजाति के 79 लाभार्थियों को 790 बी-बॉक्स एवं सामान्य श्रेणी के 242 लाभार्थियों को 2420 बी-बॉक्सों का वितरण किया गया है।
इस अवसर श्री ओम प्रकाश, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मध्य क्षेत्र), खादी और ग्रामोद्योग आयोग, भोपाल, श्री राम नारायण, राज्य निदेशक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, देहारादून, डॉ. संजीब रॉय, निदेशक, MDTC, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, हल्द्वानी, श्री संजीव पोसवाल, निदेशक/सचिव माननीय अध्यक्ष, श्री रामचरण धाम के स्वामी नयनदास जी,श्री संजय जोशी
चैतन्य मौनालय एवं कृषि सेवा समिति, हलद्वानी, ग्राम प्रधान श्री भूपाल सिंह बिष्ट, श्री के. आर. आर्य, रेन्जर फोरेस्ट रेन्ज फतेहपुर एवं रि-हैब प्रोजेक्ट के लाभार्थी एवं ग्राम पंचायत चौसला के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।





