देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) खेल दिवस पर गांव मसन्दावाला में खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन
जिसमे विभिन्न खेलो की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में आसपास के कई गांव के युवकों ने हिस्सा लिया। युवाओ के खेल के प्रति लगाव को देखते हुए। यह आयोजन किया गया । आयोजन में विभिन्न खेलो की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमे विजेता व उपविजेता टीम को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मसंदा वाला में सोमेश्वर महादेव युवा संगठन द्वारा 5 गांव का टूर्नामेंट करवाया गया जिसमें विजेता टीम रही केएफसी देहरादून व उपविजेता चांदमारी गांव रही जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाज सेवक सागर गुरुग जी द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये गए।



