देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए चार धाम यात्रा प्राधिकरण नहीं उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद बनेगी। बृहस्पतिवार को सचिवालय में हुई हितधारकों की बैठक में निर्णय लिया गया। हितधारकों ने प्राधिकरण को लेकर आपत्ति जताई थी। सभी से सुझाव भी लिए गए। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीर्थ पुरोहितों के संघ, होटल एसोसिएशन, पंडा पंचायतों, डंडी कांडी, घोड़ा-खच्चर संचालकों समेत सभी हितधारकों की बैठक हुई। बैठक का निमंत्रण चार धाम यात्रा विकास प्राधिकरण के नाम से भेजा गया था। प्राधिकरण को लेकर बैठक में आपत्ति जाताई उन्हें आशंका थी कि प्राधिकरण बनाने के बाद कई परेशानियां आ सकती हैं। लिहाजा तय किया गया कि प्राधिकरण नहीं परिषद बनाई जाएगी। इसका ड्राफ्ट तैयार किया है। हांलाकि अभी परिषद में अंतिम मुहर लगनी बाकी है।


