जितेंद्र सिंह बुटोइया को “दी बेस्ट प्रोग्राम ऑफिसर” बताया

एनएसएस स्वयंसेवियों को सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण दियाजिला समन्वयक ने किया विशेष शिविर का अनुश्रवण

देहरादून: (देवभूमि जनसांवद न्यूज़) राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय इंटर कॉलेज छरबा देहरादून के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस में जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून की ओर से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व सेंचुरियन ब्लड डोनर अवार्ड से सम्मानित अनिल वर्मा ने स्वयंसेवकों को आपदा एवं दुर्घटनाओं सहित आग लगने के कारण एवं बुझाने के तरीकों सहित सर्च एवं रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया।
सर्वाधिक खतरनाक एवं जोखिम भरा प्रदर्शन स्वयंसेवकों द्वारा प्रशिक्षक अनिल वर्मा के निर्देशन में किया गया। किस प्रकार से पहाड़ से व मकान की छत से, ऊंचे स्थान से, किस तरह से रस्सी के सहारे किसी पीड़ित अथवा घायल को नीचे उतारा जा सकता है। गहरी खाई अथवा घाटी से कैसे ऊपर लाया जा सकता है। यह स्वयंसेवकों द्वारा करके सीखा गया।
प्रशिक्षण के दौरान आग कितने प्रकार की होती है एवं उसे अलग-अलग प्रकारों से बुझाया जा सकता है। आग बुझाने के उपकरणों की जानकारी दी गई। युद्ध एवं आपदा के समय आपातकालीन बचाव के तरीकों में हाथों की कलाइयों को बांधना, मानव पालना, मानव बैसाखी, पीठ पर लाद कर ले जाना, पंजों के बल खींचकर बाहर ले जाना, रस्सी में ध्रुव गांठ, कुर्सी गांठ, चोर गांठ, कंबल के द्वारा स्ट्रक्चर बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया शिविर में प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना देहरादून के जिला समन्वयक डी आर रवी के द्वारा शिविर का अनुश्रवण किया गया उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। उनके द्वारा जो “नशा मुक्त उत्तराखंड – संस्कार युक्त उत्तराखंड” के हजारों संकल्प पत्र भरवाए गए उसके लिए उनको भविष्य में सम्मानित करने की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया को रेड क्रॉस एवं एन एस एस की ओर से संयुक्त रूप में “दी बेस्ट प्रोग्राम ऑफिसर” के रूप में माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर जिला समन्वयक एवं रेड क्रॉस प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में एवं जिला समन्वयक डी आर रवी व अनिल वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता रैली विभिन्न नारों के माध्यम से निकाली गई। रैली में प्रदर्शन को समन्वयक द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य महेश कुमार ओझा, सत्यम, लक्ष्य, शहबाज, प्रत्यक्ष, अब्दुल कादिर, अयान अंसारी, साइम, सुजल साहनी, सिमरन, सलोनी, अर्चना सकलानी, अजीमा, गीता रावत, तोशी, सोनम, राबिया, ज्योति, खुशी, हिमानी, नंदनी, सोनम कुमारी एवं पायल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *