डोईवाला (देहरादून): उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ और मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत डोईवाला पुलिस को एक सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून, श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों का अनुपालन करते हुए डोईवाला कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
रेस्टोरेंट के पास चेकिंग में हत्थे चढ़ा आरोपी जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की रात कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम द्वारा नकरौंदा, हर्रावाला और डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दून फ़ैमिली रेस्टोरेंट (निकट पिल्लिकोठी) के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद रोहित रावत को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (6 पव्वे रायल स्टैग एवं 34 पव्वे इम्पीरियल ब्लू) बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक अन्य साथी सौरभ नेगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डोईवाला में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मु0अ0स0 242/26 पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम/पता: रोहित रावत पुत्र श्री नरेश सिंह रावत, निवासी- जीरो प्वाइंट नकरौंदा, कोतवाली डोईवाला, देहरादून (उम्र 24 वर्ष)।
बरामदगी का विवरण:
-
06 पव्वे रायल स्टैग (अंग्रेजी शराब)
-
34 पव्वे इम्पीरियल ब्लू (अंग्रेजी शराब)
पुलिस टीम:
-
अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
-
कानि0 सुपरदास


