दिल्ली में MCD पर आप का कब्जा

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे. दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज थी. लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के किले को धवस्त कर दिया है, 239 सीटों के नतीजे में आम आदमी पार्टी ने 130 सीट पर जीत हासिल कर ली है. वहीं बीजेपी को 99 सीटों पर कामयाबी मिली है. दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 42.17 प्रतिशत वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी को अब तक 38.99 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने प्रत्याशियों ने मिलकर 11.65 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं.

दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि ये दिल्ली की जीत है. 

दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है, “दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार. दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.”

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है, “अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली से कांग्रेस की सत्ता उखाड़ी, अब बीजेपी  की सत्ता उखाड़ी है. बीजेपी ने 7 सीएम एमसीडी चुनाव में उतारे थे, लेकिन लोग नफरत की राजनीति नहीं चाहते, लोग स्कूल, अस्पताल बिजली, सफाई की राजनीति चाहते हैं. अब दिल्ली के कूड़े के पहाड़ साफ होंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *