
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कोतवाली ऋषिकेश उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विज़न को साकार करते हुए जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02 जनवरी 2024 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा कैनाल गेट आईडीपीएल के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोक कर चैक किया गया तो उसके पास से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

