देहरादून कार्निवाल 2026” में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में आयोजित “देहरादून कार्निवालI 2026” में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 4 मई से शुरू हुए इस भव्य कार्निवाल में शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फूड स्टॉल्स, लाइव म्यूजिक, एडवेंचर एक्टिविटीज और मनोरंजन के विभिन्न आकर्षणों ने लोगों को खासा उत्साहित किया है।
कार्निवाल में बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न गेम जोन, सेल्फी प्वाइंट, हस्तशिल्प स्टॉल और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम होते ही लाइव बैंड परफॉर्मेंस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उत्सवमय हो रहा है।
आयोजकों के अनुसार कार्निवाल का उद्देश्य देहरादून की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय कला और पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया गया है।
कार्निवाल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं और मनोरंजन गतिविधियों की सराहना की है।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कई प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कार्निवाल का उत्साह और बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *