देहरादून के सभी पेड़ होंगे ट्री गार्ड मुक्त

देहरादून, (देवभूमि जन संवाद न्यूज़) “देहरादून दून के ट्रि – होंगे ट्रिगार्ड फ्रि” श्री महाकाल सेवा समिति (रजि) इस मुहिम को ले कर चला रहे हैं अभियान , इसी के अंतर्गत आज सप्लाई रोड गड़ी कैंट पुलिस चौकी के सामने में पांच हरे पेड़ों को ट्री गार्ड से मुक्त कराया, इस अवसर पर चौकी इंचार्ज श्री पंकज तिवारी जी ने समिति के सदस्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए हौसला अफजाई की , समिति के अध्यक्ष रोशन राणा जी ने बताया की उनकी यह मुहिम पिछले 6 माह से लगातार चल रही है शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से फोन के माध्यम से क्षेत्रवासी द्वारा बताए गए पेड़ों को ट्रिगर्ड से मुक्त कर जा रहा है , समिति के सभी सदस्य क्षेत्र वासियों से समय-समय पर निवेदन करते हैं की प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह अपने क्षेत्र में इस तरह के विकृत होते पेड़ों को बचाने के लिए आगे आए व समिति से भी संपर्क कर सकते हैं, इस अवसर पर आज बाल किशन शर्मा, संजीव गुप्ता, राहुल माटा, अनुष्का राणा, कृतिका राणा द्वारा अपनी सेवाएं दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *