देहरादूआन में थाईलैंड शॉपिंग फेस्ट का शुभारंभ, विदेशी उत्पादों को देखने उमड़ी भीड़
देहरादून: राजधानी देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल के अंतर्गत थाईलैंड शॉपिंग फेस्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री खजान दास एवं देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल से स्थानीय लोगों को विदेशी उत्पादों और संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है तथा पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।
फेस्ट में विभिन्न देशों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विदेशी ज्वेलरी, सजावटी सामान, मलेशियन एंटी टार्निश ज्वेलरी और प्रसिद्ध दुबई चॉकलेट जैसे आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। लोगों के बैठने, घूमने और खरीदारी के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। यह शॉपिंग फेस्ट परिवारों, युवाओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


