नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड का फिर चला डंडा

🔶 एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम के साथ कल देर रात से करीब 33 लाख रूपये कीमती स्मैक के साथ 02 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

🔶 नशा तस्करों का फिर निकला बरेली कनेक्शन

देहरादून,(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।* जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की *एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 28-05-2025 की देर रात को कोतवाली डोईवाला क्षेत्र  से दो अभियुक्त* 1- विशाल जोशी पुत्र महेन्द्र दत्त जोशी पता- 1065 ब्रहमपुरी, लोहियानगर पटेलनगर देहरादून 2- दिलशाद पुत्र नूरहसन पता- 1301 ब्रहमपुरी लोहिया नगर पटेलनगर देहरादून *को 104 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 33 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।* अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त इस ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को बेचता है। अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया गया कि वह इस स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने वाला था यह काम हम दोनो काफी समय से कर रहे है । अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर एकत्रित जानकारी से एसटीएफ अब इन नशा तस्करों की कुंडली खंगाल रही है तथा इनके हैंडलर और पैडलरों पर कार्यवाही की योजना बना रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-

1- विशाल जोशी पुत्र महेन्द्र दत्त जोशी पता- 1065 ब्रहमपुरी, लोहियानगर पटेलनगर देहरादून
2- दिलशाद पुत्र नूरहसन पता- 1301 ब्रहमपुरी लोहिया नगर पटेलनगर देहरादून

बरामदगी का विवरण-
1– 104 ग्राम अवैध स्मैक
(कीमत लगभग 33 लाख रूपये)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ “श्री नवनीत सिंह भुल्लर” द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *