देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) खानपुर विधायक और पूर्व विधायक की व्यक्तिगत लड़ाई अब समाज और समर्थन में बदलती नजर आ रही है कुल मिलाकर दो व्यक्तियों के निजी मामले से समाज में भी कटूता बढ़ने के असर नजर आ रहे है,, कुछ दिन पूर्व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थन में सैकड़ो गुर्जर समुदाय के लोग खानपुर में इकट्ठा हुए तो आज विधायक उमेश शर्मा के समर्थन में ब्राहमण समाज के लोग भी अपना समर्थन देने पहुंचे हालांकि पुलिस ने उमेश कुमार को बैठक में जाने से पहले ही डोईवाला में रोक दिया और उनके समर्थकों को भी इकट्ठा नहीं होने दिया लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज में खाई जरूर पैदा कर देती हैं धर्मपुर विधायक विनोद चमोली की मांने तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है की दो व्यक्तियों की लड़ाई अगर समाज तक चली जाए खास बात तो तब जब सनातन के नाम पर पूरा देश इकट्ठा हो रहा है वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा में एक ही समुदाय के लोग अलग-अलग बिरादरी में बट रहे हैं कानून अपना काम कर रहा है ऐसे में उन लोगों को भी सोचने और समझने की जरूरत है जो इस तरह के मुद्दों को अपना समर्थन दे रहे हैं


