पंजाब नेशनल बैंक में सिक्का वितरण मेले का आयोजन किया

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से सिक्कों के आसान विनिमय की सुविधा और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक सिक्का वितरण मेले का आयोजन किया गया । पलटन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय में किया गया।

प्रमुख विशेषताऐं:

  1. सभी मूल्यवर्ग के सिक्कों का आदान-प्रदान
  2. डिजिटल साक्षरता पर जानकारी
  3. वित्तीय बैंकिंग साक्षरता के बारे में जागरूकता।

कुल सिक्के 11,00,000/- (11 लाख) रुपये के लगभग 1,20,000/-सिक्के पलटन बाजार के स्थानीय प्रतिष्ठित दुकानदारों और व्यापारियों को वितरित किए गए।
“पंजाब नेशनल बैंक वित्तीय समावेशन और सुविधा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिक्का वितरण मेले का उद्देश्य सिक्कों की कमी के मुद्दों को संबोधित करना और डिजिटल भुगतान विकल्पों पर जनता को शिक्षित करना है।”
मंडल प्रमुख श्रीमान विराज डोगरा द्वारा पलटन बाजार व आसपास के व्यवसायियों को सिक्को के बैग देकर सिक्का वितरण केन्द्र प्रारंभ किया गया।
उन्होंने बताया पंजाब नेशनल बैंक भारतीय इतिहास में नित नई ऊंचाइयों के साथ देश की तरक्की व व्यापारियो व अन्य सभी ग्राहको के बीच अपनी मजबूत पकड़ के साथ कार्यरत है जिसमें समय-समय पर व्यापारियो व अन्य सभी बैंक उपभोक्ताओ के हित में यह कार्यक्रम चलाए जाते है जिसमें डिजिटल साक्षरता, बैंक ग्राहको से होने वाले साइबर फ्रॉड व अन्य वित्तीय ज्ञान को बढ़ाने हेतु किए जाते है।
सर्किल देहरादून, दिनांक 10 अक्टूबर 2024- पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से सिक्कों के आसान विनिमय की सुविधा और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक सिक्का वितरण मेले का आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *