परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में सेवादल व श्रद्धालुओं द्वारा आगामी श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा की संकल्प पूजा श्रद्धा व उत्साह के साथ की गई

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में सेवादल व श्रद्धालुओं द्वारा आगामी श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा की संकल्प पूजा श्रद्धा व उत्साह के साथ की गई

इस वर्ष 06 अप्रैल को होगी श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा

दिगंबर दिनेश पुरी जी ने विस्तार से अवगत करवाया कि आज प्रातः में प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं अन्य सेवादार व श्रद्धालुओं ने भगवान श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी व पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर सामूहिक रूप से यात्रा के सुख शांति से संपन्न होने का संकल्प एवं प्रार्थना की गई तथा सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया इस अवसर पर जोरदार जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण श्रीराम मय हो गया

06 अप्रैल 2023 को होगा आयोजन

23 मार्च 2023 को मेहंदीपुर राजस्थान श्री बालाजी धाम के लिए होगा प्रस्थान तथा पवित्र ज्योत का होगा 5 अप्रैल 2023 को नगर में प्रवेश

रविवारO9 अप्रैल को होगा विशाल भंडारा

मथुरा वृंदावन दिल्ली हरियाणा पंजाब के कलाकार बैंड बाजे ढोल नगाड़े ऊंट घोड़े बग्गी रथ आदि आदि यात्रा में होंगे शामिल

लगभग 500 महिलाओं की होगी कलश यात्रा

देसी घी का सवामणी भोग होगा अर्पण

मेहंदीपुर बालाजी धाम से आएगी पवित्र जोत जो होगी श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र जोत का यात्रा वाले दिन होगा नगर में भ्रमण

डेढ़ सौ तोरण द्वारों से होगा स्वागत

फूलों के डोले होंगे आकर्षण का केंद्र जिन में विराजमान होंगे श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी के स्वरूप एवं श्री बालाजी महाराज के स्वरूप

लगभग डेढ़ सौ स्थानों पर होगी फूलों की बरखा यूपी के कलाकार आएंगे

कन्याओं का सामूहिक विवाह

हमेशा की भांति इस वर्ष भी ऐसी कन्याएं जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है उन कन्याओं के विवाह का सारा खर्च सेवा दल द्वारा किया जाएगा यह विवाह 14 मई 2023 को होगा इसके लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं आयोजन की धनराशि में कमी करके बचत धनराशि से यह आयोजन होगा

आज की संकल्प पूजा में सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी जी दि🔥गंबर दिनेश पुरी जी आचार्य आशीष उनियाल के साथ प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल पालकी यजमान मनोज कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता विक्की गोयल अनुराग अग्रवाल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता शैलेंद्र सिंघल प्रदीप गोयल उमेश कनोजिया नरेंद्र ठाकुर, विनोद अग्रवाल राजेंद्र आनंद आदित्य अग्रवाल इंद्रेश सनुजा ललित आहूजा पंकज शर्मा मेघा गर्ग प्रीति गुप्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *