पीपलकोटी टनल हादसे में मृतकों की संख्या 9 पहुंची, एक श्रमिक अब भी लापता

चमोली: जनपद चमोली के पीपलकोटी में THDC की टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू अभियान में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। टनल के अंदर फंसे लापता श्रमिकों में से एक को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के तुरंत बाद श्रमिक को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पीपलकोटी टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

टनल हादसे के बाद दो श्रमिकों की तलाश की जा रही थी। इनमें से मंगलवार को एक और श्रमिक का पता लगा लिया गया है। अब एक श्रमिक अभी भी लापता है। रेस्क्यू एजेंसियां लापता श्रमिक की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

NDRF-SDRF समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटीं

टनल के भीतर जमा पानी, स्लज और मलबे को बाहर निकालने का काम लगातार तेज किया जा रहा है।
रेस्क्यू टीमों की ओर से टनल से पानी निकालने के लिए सक्शन पंप लगाए गए हैं।
जमा मलबे और स्लज को हटाया जा रहा है।
संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
NDRF और SDRF समेत कई एजेंसियां लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

13 अगस्त को हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि चमोली जिले में विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की टनल में 13 अगस्त को काम के दौरान अचानक ऊपर से भारी मलबा गिर गया था। हादसे के समय टनल के भीतर काम कर रहे 22 श्रमिक मलबे की चपेट में आकर फंस गए थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 12 घायल श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं एक-एक कर लापता श्रमिकों के शव बरामद हो रहे हैं।

हादसे में अब तक 9 मौतें, एक श्रमिक लापता

पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 22 श्रमिक फंसे थे, 12 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया, 9 श्रमिकों की मौत और 1 श्रमिक अब भी लापता रेस्क्यू टीम का पूरा ध्यान अब टनल में फंसे आखिरी लापता श्रमिक की तलाश पर है।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

टनल के भीतर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। पानी और मलबा निकालने के साथ संभावित स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है। प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों की प्राथमिकता अब लापता एकमात्र श्रमिक का पता लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *