
देहरादून: (विकास नगर ) कोतवाली पुलिस ने बुधवार को ग्यारह कोरोना पीड़ितों के घरों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। जबकि कई लोगों के घरों में दवाइयां भी पहुंचाई।
मिशन हौसला के तहत कोतवाली पुलिस की टीम ने बुलाकीवाला के कोरोना पीड़ित युवक, बदामावाला की एक महिला, पहाड़ी गली विकासनगर के युवक, 65 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मीपुर, 66 वर्षीय महिला गीताभवन, जस्सोवाला निवासी एक व्यक्ति, बुलाकीवाला निवासी 58 वर्षीय एक ग्रामीण, हरबर्टपुर निवासी एक युवक,लक्ष्मणपुर विकासनगर निवासी महिला, पहाड़ी गली निवासी महिला, दिनकर विहार निवासी बासठ वर्षीय महिला के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये। पुलिस की टीम में कोतवाल राजीव रौथाण, एसएसआई कुलवंत सिंह, चौकी प्रभारी विकासनगर अर्जुन गुसांई, डाकपत्थर हिमानी चौधरी, हरबर्टपुर प्रमोद कुमार के अलावा कांस्टेबल मनदीप, कपिल, संदीप, सोनू, संदीप,नरेश पंत, जितेंद्र जोशी, निकुल कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
बीमारों को दी दवा, भूखों को खिलाया भोजन
बरोटीवाला निवासी महिला व तेलपुर निवासी महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि वे बुजुर्ग हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आस पड़ोस व रिश्तेदार मदद नहीं कर रहे हैं। दवा न मिलने से उनकी जान खतरे में है। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं से दवा का पर्चा मंगाकर बाजार से दवाइयां खरीदकर पीड़ितों तक पहुंचाई। यही नहीं पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ तेरह लोगों को जो सड़कों के किनारे भूखे घूम रहे थे। उन्हे भोजन खिलाया। मजदूरी न मिलने से बेरोजगार डाकपत्थर निवासी एक व्यक्ति के घर राशन नहीं थी उसे राशन उपलब्ध करायी व पका हुआ भोजन खिलाया। हरबर्टपुर निवासी एक व्यक्ति के घर में राशन नहीं था। परिवार संकट में था भुखमरी की नौबत आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने पूरे परिवार को राशन उपलब्ध कराई।

