प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में बन रहे मिनी स्टेडियम का किया निरक्षण

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे मिनी स्टेडियम कार्य का ईव कल्याण अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती कपूर ने बताया कि सभी क्षेत्रवासी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्करधामी जी का आभार व्यक्त करते है और इसके निर्माण से पूरे क्षेत्र के बच्चो को एक नया मंच मिलेगा और आने वाले समय मे यहां के बच्चे पूरे देश के साथ विश्व मे प्रतिनिधित्व करेंगे । पूर्व में विधायक निधि के माध्यम से स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी द्वारा बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया गया था। इस अवसर पर श्री हरीश कोहली, श्री विक्की खन्ना, श्री भूषण भटिया, श्री आलोक आहूजा, युवा कल्याण से प्रमोद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *