बंद घर मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को चोरी की गयी ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 01 लाख रू0) के साथ किया गिरफ़्तार।

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) थाना नेहरू कॉलोनी वादी लक्ष्मीकांत द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर से ज्वेलरी चोरी किये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0स0 – 131/24 धारा 380/454 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22-04-24 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शोएब खान पुत्र जफर खान निवासी भगत सिंह कालोनी जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष को चोरी के माल के साथ इंद्रप्रस्थ रिंग रोड के पास से गिरफ़्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *