बहु उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र, (एम.डी.टी.सी) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक फल प्रशोधन प्रशिक्षण किया शुरू

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) बहु उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र, (एम.डी.टी.सी) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय ( भारत सरकार) देहरादून (उत्तराखंड) ने अपने परिसर में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक फल प्रशोधन प्रशिक्षण शुरू किया है, जिसमें 36 उम्मीदवारों ने भाग लिया है।
इस प्रशिक्षण को लेने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी प्रधान मंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकते हैं, जिसमें लाभार्थियों मात्र ५% को टोकन अंशदान करना है शेष ९५% आसन ब्याज दरों पर किसी भी बैंक से ऋण मिल जायेगा ।
आगे भी सभी उद्यमी विपणन के लिए भी पूरे भारत वर्ष में फैले ८००० से अधिक खादी इंडिया बिक्री केंद्रों का लाभ ही उठा सकते हैं। यह सतत रुप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनियों में भी भाग ले सकते हैं।
प्रशिक्षण के लिए स्थानीय एमडीटीसी देहरादून एवं हलद्वानी से संपर्क कर सकते हैं। अपना उद्योग स्थापित करने के लिए www.kviconline.gov.in जाए और ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के महा प्रबंधक, डी. आई. सी. कार्यलय अथवा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यलय के अलावा किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से संपर्क करें।
राम नारायण
प्राचार्य
बहु उद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र, सहस्त्रधारा रोड़, देहरादून
अथवा
राज्य निदेशक प्रभारी
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, जी एम एस रोड़, कांवली, देहरादून को भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *