
(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है जल्द ही देहरादून में लगने वाला है रोजगार मेला। बताया जा रहा है की फरवरी महीने में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले तहत युवाओ को हाथो हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। जिसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कायार्लय की ओर से आगामी 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए फार्मा – मैनुफ़ैक्चर, सिक्योरिटी, बैकिंग, सेल्स माकेर्टिंग सहित कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
जिसमे आठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के युवा प्रतिभाग कर सकते है। कंपनी भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है की मेले में करीब 40 कंपनियां शामिल होंगी। विभाग की कोशिश है की इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओ को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा।देहरादून,

