
देहरादून, (देवभूमि जनसमंवाद न्यूज़) रुद्रप्रयाग उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में अंजलि बेंजवाल बहुगुणा का चयन हुआ है। अंजलि ने विपरीत परिस्थितियों में यह मुकाम हासिल किया है। अंजलि का मायका रुद्रप्रयाग ज़िले के बेंजजी में है और ससुराल पौड़ी के बलोड़ी में है। अंजलि को मिली इस सफलता पर परिजनों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है.
एक माह की बेटी और कड़ाके की ठंड के बीच दी परीक्षा
अंजली साक्षात्कार के समय अपनी 1 माह की बच्ची के साथ नैनीताल की ठंड में साक्षात्कार के लिए गयी। उसने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है। इसके लिए अंजली की तैयारी के लिए उनके ससुर और सास का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने बहू को इस कदर सहयोग किया कि आज वह सफलता के मुकाम पर है।
हम देवभूमि जनसंवाद न्यूज़ परिवार की तरफ से अंजलि की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं उम्मीद ही नहीं पूर्ण भरोसा हैं आप अपने कर्तव्यों को अपना धर्म समझकर निभायेंगे।
जय हिन्द जय उत्तराखंड

