वर्षाकाल में आपदा,बाढ़ व अन्य घटना से बचाव हेतु नागरिक सुरक्षा संगठन है तैयार : मुख्य वार्डन डॉ.सतीश अग्रवाल

प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव कार्य हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया।

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) वर्षाकाल में सभांवित आपदा,बाढ़ अथवा घटना से बचाव हेतु नागरिक सुरक्षा संगठन के मुख्य वार्डन डॉ.सतीश अग्रवाल ने नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी वार्डनों को स्वयं को सुरक्षित रखकर प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव कार्य हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया। प्रिय वार्डन साथियों, नमस्कार! आप सभी को पता है कि वर्तमान समय में भारी वर्षाकाल के कारण हमारे महानगर देहरादून में कहीं पर भी आपदा,बाढ़ अथवा अन्य परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है। जिसके लिए हम सभी को स्वयं को भी सुरक्षित करते हुए नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन होने के नाते सक्रिय रहना हैं। अपने वाहनों में नागरिक सुरक्षा की वेशभूषा (जैकेट) आदि रखते हुए तत्काल आपदा स्थल पर पहुंच कर प्रभावित नागरिकों की रक्षा तथा बचाव कार्य करना है। अपने मोबाइल फोन से अपने वरिष्ठ वार्डनों को तत्काल सूचित करना है और आपदा या अन्य घटनाओं के संभावित स्थानों की जानकारी भी उपलब्ध करवाना है,जैसे किसी स्थान पर लगे विद्युत खंबों में बिजली का करंट लगना, किसी स्थान पर कोई कमजोर वृक्ष के गिरने की संभावना, कहीं मकान,सडक या पुलिया पर कोई बड़ा गड्ढा आदि संज्ञान में आते ही जानकारी उपलब्ध करवाने का कार्य भी करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी वार्डन साथी उपरोक्त बिंदुओं पर ध्यान देते हुए वर्षाकाल में आने वाली आपदा में देवदूत के रुप प्रभावित जन की सेवा एवं बचाव कार्य कर अपना तथा नागरिक सुरक्षा संगठन का नाम आगे बढ़ायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *