विक्षिप्त महिला व उसके डेढ वर्षीय बच्ची को डोईवाला पुलिस द्वारा सकुशल परिवार को सौंपा

देहरादून,(देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.09.2023 को रात्रि के समय करीब 09.00 बजे चीता कर्मचारीगण को गस्त के दौरान चौकी लालतप्पड क्षेत्र मे एक विक्षिप्त महिला अपने डेढ वर्षीय बच्ची के साथ घूमती हुई मिली,जो कुछ भी बताने मे असमर्थ थी। महिला व बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लालतप्पड लाया गया तथा महिला कर्मी की निगरानी मे रखा गय़ा। उक्त विक्षिप्त महिला द्वारा काफी पूछताछ करने के उपरान्त अपना नाम सोनम(परिवर्तित नाम)बताया, उक्त महिला इसके अतिरिक्त और कुछ भी बताने मे असमर्थ प्रतीत नही हो रही थी। विक्षिप्त महिला व बच्ची के सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तुरन्त गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए निजि तन्त्र सक्रिय कर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमो से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उक्त महिला व बच्ची के सम्बन्ध मे व्यापक प्रचार-प्रसार करने के फलस्वरूप उक्त महिला का निवासी ग्राम दतियाना थाना छपार जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 का होना ज्ञात हुआ, उक्त क्रम मे निजि स्त्रोत से महिला के परिवारजनो का मोबाईल नम्बर प्राप्त कर चौकी प्रभारी लालतप्पड द्वारा उक्त महिला के भाई से सम्पर्क कर आज दिनांक 04.09.2023 प्रातः को चौकी लालतप्पड बुलाकर उक्त महिला व उसकी डेढ वर्षीय बच्ची को उसके भाई को सकुशल सपुर्द किया गया। उक्त विक्षिप्त महिला व उसकी बच्ची को डोईवाला पुलिस द्वारा अल्पावधि मे परिवारजनो को तलाश कर सकुशल सौंपा गया, जिसपर महिला के परिवारजनो द्वारा डोईवाला, देहरादून पुलिस के कार्यो की काफी सरहाना की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *