
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़)ऋषिकेश के अपर गंगा नगर निवासी शहीद प्रदीप रावत जी की तीसरी पुण्यतिथि पर आज शहीद के परिजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथी ही आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए प्रदीप रावत जी 3 साल पहले वीरगति को प्राप्त हुए थे, आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने ‘शहीद प्रदीप रावत अमर रहे’ ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहीद की शहादत को स्मरण किया।

