
देहरादून : (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) कैंट विधानसभा के विधायक ने केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी सीमाद्वार में कैंट विधायक माननीय हरबंस कपूर जी द्वारा होनहार व जरूरतमंद छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन दिए गए। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 40 के शास्त्री नगर शिव मंदिर में मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इसी के साथ माननीय मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी द्वारा आंगनबाड़ी में लाभ भातियों को राशन वितरित किया गया व शास्त्री नगर में जरूरतमंदों को 50 किट राशन की वितरित की गई। तत्पश्चात माननीय मेयर जी द्वारा शास्त्री नगर नाले का निरीक्षण किया गया व शास्त्री नगर फेज 2 में साइन बोर्ड लगाया गया।
विधायक हरबंस कपूर ने आइटीबीपी सीमाद्वार केंद्रीय विद्यालय में होनहार व जरूरतमंद छात्रों को मोबाइल फोन दिए

