देहरादून राजपुर में आगामी 77वें श्री रामलीला महोत्सव-2026 के भव्य शुभारंभ से ठीक पहले, श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर रंगमंच पूजन, यज्ञ-हवन, भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कलाकार और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।
माता अम्बिका देवी के दरबार में टेका माथा
धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का पूर्ण अनुसरण करते हुए, श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के सभी पदाधिकारियों एवं रामलीला के मुख्य पात्रों ने शहंशाही आश्रम के निकट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माता अम्बिका देवी के मंदिर में भी विधिवत रूप से भजन-पूजन किया। सभी ने माता के चरणों में नतमस्तक होकर रामलीला का यह पूरा आयोजन निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस संक्षिप्त और भव्य आयोजन में ट्रस्ट के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहे:
-
संरक्षक: विजय कुमार जैन, जय भगवान साहू
-
प्रधान: योगेश अग्रवाल
-
उपप्रधान: संजीव कुमार गर्ग, राज कुमार गोयल
-
मंत्री: अजय कुमार गोयल
-
कोषाध्यक्ष: नरेंद्र कुमार गोयल
-
ऑडिटर: ब्रह्मप्रकाश वेदवाल
-
स्टोर कीपर: वेद प्रकाश साहू
-
डायरेक्टर: चरण सिंह
-
अतिथि: पार्षद श्रीमती महिमा पुंडीर, सुधीर पुंडीर, दिव्यांशू वेदवाल, मानव त्यागी, नीरज कुमार
-
कलाकार एवं संगीत टीम: उपदेश भारती, गणेश भारती, हारमोनियम मास्टर पूरन सिंह, संगीतकार सुबीर, अनुनय गोयल, सुभाष कन्नौजिया, करन कन्नौजिया, अमन कन्नौजिया सहित कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



