देहरादून, (देवभूमि जनसांवद न्यूज़) श्री झण्डा जी मेला की पूर्व संध्या पर शनिवार को, श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी के सानिध्य में
श्री महाकाल सेवा समिति (रजि) व श्री महंत अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 157 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर में संगतों व श्री महाकाल सेवा समिती के सद्स्यों व क्षेत्रवासियों ने रक्तांदान किया. जिसमें श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के गद्दी नशीन श्री महंत देवेंद्र दास जी ने सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आए हुए सभी रक्त दान दाताओं और संस्था के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया, महंत जी द्वारा संस्था के द्वारा किए जा रहे अन्य सामाजिक कार्यों की बुरी बुरी प्रशंसा भी करी, और उन्होंने कहा कि उनकी और से भविष्य में भी संस्था को हर तरह के सहयोग मिलता रहेगा,समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि इससे पूर्व समिति 12 स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है, शनिवार को समिती का 13वा सफल रक्तदान शिविर रहा जिसमें संस्था के अध्यक्ष श्री रोशन राणा जी और आलोक जैन, हेमराज अरोड़ा, सचिन आनंद, राजीव सच्चर,जितेंद्र मलिक, सचिन जैन, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, पुनीत जैन, नितिन अग्रवाल, राकेश आनंद, सागर खरबंदा, संजय मित्तल, राहुल माटा, वैभव पाठक, कृतिका राणा, अनुष्का राना सदस्य मौजूद रहे




