देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) आज की इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में जहां हर कोई बच्चे मोबाइल की दुनिया में खो से गये है, अपनी संस्कृति अपने धर्म से दूर जा रहे है, और उनके व्यवहार मे भी भावनायें अब कोई मायने नही रखती, इसी पीडा के मध्यनजर रखते हुए,
“श्री महाकाल सेवा समिति रजि0” द्वारा आज से एक नई शुरुआत की गयी, जिसमे GMS रोड पर एक मंदिर की साफ सफाई और देव प्रतिमाओ का सौन्दर्यकरण का कार्य किया गया , संस्था की युवा टीम से दीपक जेठी, कृतिका राना, अनुष्का राना ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागीता दर्ज की ,संस्था के अध्यक्ष श्री रोशन राना जी ने बताया की उनकी यह सेवा आगे भी निरंतर चलती रहेगी, हमारी आगे यह कोशिश रहगी की हम इस सेवा कार्य के माध्यम से आने वाली पीढी को अपने धर्म संस्कृति और संस्कार के प्रति आकृषित कर सके।



