Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के तहत हो रहे मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता से बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली सहित 12 जिलों में फैले कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक 8.02% मतदान हुआ है. वहीं सुबह 11 बजे तक 21.39 फीसदी मतदान हुआ है. 2017 की तुलना में इस बार 2.1 फीसदी कम वोटिंग हुई है.
गौरतलब है कि साल 2017 में बीजेपी ने पूर्वी यूपी के इस क्षेत्र की 55 सीटों में से 38 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने 15 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी. इस चरण की एक और सबसे चर्चित सीट अमेठी है जो कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करती थी. गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी ने जीती थी. पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे. राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP) में प्रमुख चुनावी मुकाबला है.
वहीं उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के तहत हो रहे मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता से बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें.
UP Assembly Election 2022
सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रयागराज में मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी भी सहभागी बनें और प्रदेश में विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें। #मेराभीवोटकमल_को #UPVotesBJP #VoteWaliSelfie View attached media content
– Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 27 Feb 2022


