देहरादून : कोरोना महामारी के दुबारा फैलाव को देखते हुए एवं धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर श्रद्धालुओं ओर दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था द्वारा “मंदिर स्वच्छ्ता अभियान” के अंतर्गत, तिलक रोड सांई मंदिर, प्राचीन गंगा मंदिर ,श्री,शाकुभंरी मंदिर ,श्री दुर्गा मंदिर सर्वे चौक, श्री गुरुद्वारा नानकसर ,श्री प्राचीन मंदिर राजपुर ,परेड ग्राउंड कोनवेन्ट चर्च, बाबा कमालशाह की दरगाह, शमशान घाट लक्खी बाग, में सैनिटाइजर छिड़काव, साफ सफाई अभियान किया गया ,आज की सेवा डी.ए.वी.कोलेज के क्लास रूम और प्रांगण में की गई। जिसमे संस्था के अध्यक्ष श्री रोशन राना, अंकुर जैन, दीपक जेठी, अमित पारीक, स्वामी एस० चंद्रा, राहुल माटा, आदित्य नय्यर ,अंकुर मल्होत्रा ने सेवा श्रम दान किया यह सेवा निशुल्क की जा रही हैं ,इस सेवा कार्य मे देव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अक्षत जैन जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ


