देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) महानिदेशक से मिला प्रतिनिधि मंडल–कौलागढ वार्ड की पार्षद देवकी नौटियाल के नेतृत्व मेें एक प्रतिनिधि मंडल ने आज भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंच कर महानिदेशक से एफआरआई प्रशासन द्वारा कौलागढ और आसपास के गांवो के ग्रामीणों को एफआरआई परिसर में आने जाने से रोके जाने के संबंध में मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक को अवगत कराया कि मसंदावाला, विलासपुर कांडली, ग्राम सभा गुजराडा करनपुर ग्राम सभा पौंधा,कोठडा संतौर, गढी डाकरा, पंडितवाडी क्षेत्र के निवासियों को एफआरआई प्रशासन द्वारा परिसर से आने जाने नही दिया जा रहा है जिससे जनता बहुत ज्यादा परेशान है स्कूली बच्चों को भी बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जबकि एफआरआई का निर्माण इन्हीं ग्रामीणों की जमीनों का अधिग्रहण करके ही हुआ है प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक से ग्रामीणों के एफआरआई परिसर में आवागमन को सुचारु करने का अनुरोध किया है प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक को अवगत कराया की एफआरआई प्रशासन द्वारा कौलागढ बाजावाला रोड का निर्माण कार्य भी बाधित किया हुआ है जिससे तीन विधानसभाओं देहरादून कैंट, मसूरी विधानसभा और सहसपुर विधानसभा की जनता को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक से कौलागढ बाजावाला रोड को 15 फीट चौडी बनाने की अनुमति प्रदान करने चरखी गेट, नौ नंबर गेट और कौलागढ गेट को स्कूली बच्चों,टहलने वालों और परिसर से आवागमन करने वालों के लिए खोलने का अनुरोध किया है महानिदेशक ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, सुशील भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी, नवीन उनियाल, अरविंद जोशी शामिल रहे।


