देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर, गाजियाबाद के प्रांगण में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा और खान-पान को प्रदर्शित किया गया, जिससे छात्रों को देश की विविध संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिला। छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न राज्यों के स्टॉल प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या श्रीमती तरजोत कौर, उप-प्रधानाचार्या सरिता यादव, नवीन यादव और समस्त शिक्षकगण ने किया, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में समस्त कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सुंदर कार्यक्रम में अभिभावकगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए एक मनोरंजनकारी अनुभव था, बल्कि यह उन्हें देश की विविध संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर भी प्रदान किया।




