देहरादून, देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) त्तराखंड में निवास कर रहे तिब्बती नागरिकों को राज्य और केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए तिब्बती पुनर्वास नीति को राज्य में लागू करने की पहल की है। तिब्बती नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को तिब्बती पुनर्वास नीति को प्रख्यापित करने के निर्देश दिए है। इसके तहत भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य में निवास कर रहे तिब्बती नागरिकों तक भी पहुंचाए जाने हैं।
Related Posts
September 10, 2026
0


