देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) उत्तराखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है, देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन 23 मई से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। एसोसिएशन का यह 41 वां क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसको लेकर बताया गया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। जिसमें कई राज्यों की टीमें खेलेंगी, साथ ही क्रिकेट खेलने के मैदानों का भी चयन किया जा चुका है, इसके अलावा क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय आइपीएल खिलाड़ी भी भाग लेंगे।


