
देहरदून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) *अग्रवाल समाज के महान दानवीर भामाशाह जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तराखंड के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा दानवीर भामाशाह का जीवन हम सबके के लिए आदर्श व प्रेरणादायी है। मातृभूमि की रक्षार्थ महाराणा प्रताप के खजाने में सैनिकों को वेतन देने के लिए धन नहीं था और उन्हें घास की रोटी खाने पर विवश होना पड़ा तब दानवीर भामाशाह ने अपना खजाना खोल दिया और राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा उनकी राष्ट्रभक्ति और दानवीरता से महाराणा प्रताप ने अपना खोया वैभव वापस पाया। हमें सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
महामंत्री संजीव अग्रवाल ने बताया दानवीर भामाशाह जी का जन्म 29 जून 1547 को अलवर में हुआ उनके पिता श्री भारमल तथा माता श्रीमती कपूर देवी थी उनके पिता भारमल राणा सांगा के रणथंबोर के किलेदार थे।अपना धन जब उन्होने महाराणा प्रताप को समर्पित किया तो उनकी पत्नी ने उनको भामाशाह ने महारानी के सम्मुख उपस्थित होकर कहा कि मैंने धन्यवाद के लिए कोई कार्य नहीं किया है यह मेरा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य था जिसका मैंने पालन किया है।
इस अवसर पर दानवीर भामाशाह जी की जन्म जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसके लिए समस्त व्यापारी गण व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मा. मुख्यमंत्री योगी जी व सरकार आभार व्यक्त करता है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिमी उत्तराखंड के पदाधिकारी विकास कुमार तथा जितेंद्र कुमार द्वारा समय समय उठाई गई मांग को स्वीकृत कर व्यापारियों के हित बड़ा कदम है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिमी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजीव अग्रवाल तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष मोती दीवान ने उत्तर प्रदेश सरकार की ही भांति उत्तराखंड सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से भी अग्रवाल समाज के दानवीर भामाशाह जी के जन्मदिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस के रुप में भी आयोजित किए जाने की मांग की है। उपरोक्त जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिमी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल द्वारा जनहित में प्रकाशनार्थ प्रेषक की गई।

