
देहरादून: सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन जैसी अनेकों जन समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ ही अन्य के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।जन समस्याओं का समाधान हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।मैं देवभूमि की प्यारी जनता को यह भरोसा दिलाता हूँ कि उनकी समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा।

