देहरादून : भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जीवन दर्शन समूचे विश्व के लिए आज भी प्रासंगिक है । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवनकाल में अनेकों संघर्षों का सामना करते हुए विपरीत परिस्थितियों में उत्तम शिक्षा प्राप्त कर विश्व में अपना नाम रोशन किया। डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण किया जो भारत के चौमुखी विकास के लिए खरा उतर रहा है। मेरा मानना है कि देश की सभी सरकारों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान किया गया, किंतु भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनकाल में मिल जाना चाहिए था,जो वर्ष 1991 में प्रदान किया गया । भीमराव अंबेडकर जी द्वारा प्रतिपादित महिला उत्थान के लिए सकारात्मक योजनाएं आज भारत की सफलता की सूचक बन गई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन दर्शन हमारे सभी पाठ्यक्रमों में अवश्य होना चाहिए । भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान हेतु पूर्व में भी अनेक कार्य किए गए,किंतु मैंने विधानसभा अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभालने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कमरे में, समस्त मंत्रियों के कमरे में तथा विधानसभा की गैलरी में और सभी सरकारी कार्यालयों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र को प्रतिष्ठित करवाया ।जिससे हमें उनके जीवन दर्शन से सदैव प्रेरणा मिलती रहे। उपरोक्त विचार श्री प्रेमचंद अग्रवाल मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून द्वारा आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने संस्थान के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ,और कहा कि कोरोना कॉल में भी आपने बहुत ही बेहतर स्वरूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती का आयोजन किया जिससे हम सभी को प्रेरणा मिलती रहेगी ।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे पद्मश्री डॉ डीके संजय सुप्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ ने पावर प्वाइंट प्रोजेक्शन के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन को बहुत प्रभावी स्वरूप में प्रस्तुत किया। उनका कहना था कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर किसी वर्ग जाति या संप्रदाय की नहीं अपितु संपूर्ण मानवता के उत्थान के लिए समर्पित रहने वाले महामानव से जिनके जीवन का प्रत्येक क्षण हम सभी के लिए प्रेरणा का आधार है । डॉ बी के संजय ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ऐसी कामना की। संस्थान के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी श्री मनीष वर्मा और सहायक प्राध्यापक डॉ जसमेर सिंह ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।संस्थान के सहायक प्राध्यापक शिक्षाविद डॉक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवनदर्शन से प्रभावित होकर उनके नाम पर एक बड़ा छात्रावास तैयार किया और उनके जीवन दर्शन पर ऑडियो सीडी भी तैयार की है । डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शू दास, की प्रेरणा से संस्थान द्वारा संचालित अन्य केंद्रों जो कि देश के विभिन्न प्रदेशों और जनपदों में कार्यशील हैं कि भाषा के अनुरूप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जीवनदर्शन रिकॉर्ड करवाने और उसको सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराने का उद्देश्य भी संस्थान का बताया। संस्थान द्वारा डॉ० अम्बेडकर जी के जीवन दर्शन पर तैयार सीडी का सेट भी अतिथियों को भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कुछ अधिकारियों को श्री मनीष वर्मा डॉ० जसमेर सिंह, श्रीमती चेतना गोला, सविता आनंद श्रीमती वीना सिंह, पूर्णिमा शर्मा, बीना, योगेश अग्रवाल,जगदीश लखेड़ा, सतीश चंद्र,पवन शर्मा,आमोद सिंह, आदि अनेक अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। श्री मनीष वर्मा वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस प्रकार संक्षिप्त समारोह हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ। समारोह का रोचक संचालन योगेश अग्रवाल जनसंपर्क अधिकारी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून ने किया।
Related Posts
March 19, 2026
0
हिन्दू युवा वाहिनी उत्तराखंड द्वारा किया रक्तदान शिविर का आयोजन
March 19, 2026
0



