देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018 मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी, हमारा गौरव हैं। उन्हें मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड का सम्मान है। श्री नेगी दशकों से अपने संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड को पहचान दिलाई है। उनके गीतों में समाज के संदेश रहे हैं। उनके गीतों में सभी तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उन्होंने अपने गीतों में लोक जीवन के हर पहलू को समेटा है। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
Related Posts
September 20, 2026
0
जमीन दिलाने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
September 18, 2026
0

