देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एनएचपीसी के निदेशक भगवत प्रसाद मकवाना ने संगठन का विस्तार करते हुए मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू गहलोत को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बनाया है। मकवाना ने नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष से आशा जताई कि वो संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरे गढ़वाल मंडल में संगठन का विस्तार करेंगे। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री जयपाल वाल्मीकि, सचिव अरूण चैहान, राजेन्द्र मोहन केसला, प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री विशाल बिरला, विशाल भारती, राजन ढिगिंया, मनोज गहलोत, राजीव राजौरी, आशीष छाछर, विनोद घाघट, पार्षद विशाल कुमार, सुरेन्द्र घाघट आदि ने सोनू गहलोत को बधाई दी।
Related Posts
September 20, 2026
0
जमीन दिलाने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
September 18, 2026
0

