उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन उत्तराखंड ने विद्यार्थियों और भोजन माताओं को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन उत्तराखंड ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला ग्रांट , क्लेमंटटाउन देहरादून में एआईबीईए के पूर्व महासचिव एवं बैंको में पेंशन के निर्माता कामरेड तारकेश्वर चक्रवर्ती की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज के निम्न वर्ग के विद्यार्थियों को भोजन सामग्री, फल, पेयपदार्थ एवं विद्यार्थियों को स्टेशनरी सहित स्टाफ एवं भोजन माताओं को मोमेंटो आदि वितरित किए गये। कामरेड तारकेश्वर दा ने बैंक कर्मियों को द्विपक्षीय समझौते के माध्यम से वेतन वृद्धि एवं अच्छी सेवा शर्तों को लागू करवाया था जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इस अवसर पर सीके जोशी, विनय शर्मा, राजन पुंडीर, विजय गुप्ता, महेश गुप्ता एवं स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना उनियाल, अर्चना जोशी आदि उपस्थित रहे। विद्यालय मुख्य मार्ग से काफी अंदर है जिस कारण विद्यालय को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है। उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन के इस प्रयास से शायद आने वाले दिनों में समाज सेवी संस्थाएं आगे आयेगी और इन बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना सहयोग प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *