
Dehradun: आईआईटी रुड़की और दिल्ली विकास प्राधिकरण के बीच दिल्ली को संवारने के लिए एक एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक कमल जैन ने बताया कि वर्ष 1962 के बाद से दिल्ली का कोई मास्टर प्लान नहीं बनाया गया है। इसलिये अब दिल्ली विकास प्राधिकरण और आईआईटी रुड़की मिलकर दिल्ली का नक्शा तैयार करेंगे। अगले 20 वर्षों के लिहाज से दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्रोफेसर कमल जैन ने बताया कि दिल्ली के 13 ज़ोन में बंटे मौजूदा नक्शे बहुत छोटे-छोटे हिस्सों में हैं। बड़े स्तर का नक्शा बनाने के लिए मानवरहित ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। नए मास्टर प्लान के तहत बनाये जा रहे नक्शे में दिल्ली के हर भवन की तस्वीर इंटरनेट पर उपलब्ध होगी। जिसमें खास तौर पर भवन स्वामी का नाम, माप सहित कई जानकारियां उपलब्ध होंगी।

