
देहरादून: नैनीताल जिले में लंबे समय से एक ही चौकी और थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की तैयारी चल रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि नैनीताल जनपद में बहुत से ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो कई सालों से एक ही थानों में तैनात हैं। इसको लेकर एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है, जो उनको रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद उन पुलिसकर्मियों को उनके सर्किल से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से भी आवेदन मांगे जाएंगे, उनके आवेदन पर भी विचार किया जाएगा।

