गंगा दशहरा पर “लक्ष्य अवार्ड 2026” का भव्य आयोज
न
टिहरी गढ़वाल: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर टिहरी गढ़वाल के घनसाली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर घाटी, गंगा (ग्यारह गाँव) में चंद्रमा प्रोडक्शन के बच्चन सिंह रावत द्वारा “लक्ष्य अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लोकगायिका रेखा रावत एवं जोत सिंह किरसाली की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। साथ ही डांस ग्रुप अंबिका उनियाल टीम और टीम जय जय मां ऊफरांई ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्वनाथ जगदीशिला डोली के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. आर. बी. सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

