गांधी जयंती पर नमक सत्याग्रह स्मृति स्थल खाराखेत में अयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मृति स्थल खाराखेत में गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों एवं वयस्कों की स्वास्थ्य जांच की गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएचएम डॉ निधि रावत, चिकित्सा अधीक्षक सा०स्वा०केंद्र सहसपुर डॉ मोहन डोगरा तथा पर्यावरणविद कल्याण सिंह मैती द्वारा बच्चों को उपहार भेंट किए गए।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहसपुर की टीम द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई। आरकेएसके काउंसलर, संबंधित सी एच ओ एवं आशा कार्यकत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *