भविष्य निधि की ससमस्याओ के समाधान का आश्वाशन दिया ।
देहरादून, (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) व इंटक के प्रतिनिधि आज क्षेत्रीय भविष्यनिधि आयुक्त श्री विश्वजीत सागर से मिला ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज व इंटक के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने श्रमिको की समस्याओं पर वार्ता की इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन विभाग के श्रमिकों की भविष्यनिधि कार्यवाही के पश्चात अब मिलने लगी है उन्होंने कहा कि सीटू द्वारा कारवाही नही की जाती तो श्रमिकों को लाभ नही मिल पाता ।
इस अवसर पर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय से कर्मचारियों की भविष्यनिधि दिलाये जाने हेतु कार्यवाही अग्रसर है जिस पर सम्बंधित फाइल मंगा कर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए । इसी प्रकार आई.एम.ए में कार्यरत धोबियो व बार्बरों को भविष्यनिधि का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रवर्तन अधिकारी श्री ईशान रावत को निर्देश दिये ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मसूरी सहित कई होटलों में श्रमिकों के भविष्य निधि का लाभ नही दिया जा रहा हर । इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय भविष्य निधि समिति में सीटू ,इंटक के प्रतिनिधियों को रखने हेतु कार्यवाही कार्यवाही करने की मांग की ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने उक्त मामलों समयबद्ध कार्यवाही के आदेश दिए ।

