
देहरादून: (देवभूमि जनसंवाद न्यूज़) राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्रम में दून अस्पताल देहरादून में आपातकालीन विभाग के अंतर्गत नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर, मेडिसिन आईसीयू और अल्ट्रासाऊंड मशीन का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा किया गया। दून अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से न्यूरो, सर्जरी, गायनी, ऑर्थो सहित अन्य बीमारियों के सरलता से ऑपरेशन हो सकेंगे। जिनका सर्वाधिक लाभ गंभीर रोगियों को मिलेगा, इसके अलावा अस्पताल में अब हर प्रकार के अल्ट्रासाउंड सहित EEG और ECG की सुविधा भी मरीज को मिलेगी। उसके उपरांत मेडिकल फैकल्टी एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें मेडिकल कॉलेज के तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

